cbamazon
उत्तर प्रदेश

के.सी. त्यागी के स्वागत समारोह को सफल बनाने के लिए रणवीर दहिया ने झोंकी ताकत

के.सी. त्यागी के स्वागत समारोह को सफल बनाने के लिए रणवीर दहिया ने झोंकी ताकत

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

सिवाल खास के कई गांवों में जनसंपर्क कर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील

 

 

संवाददाता: जावेद अब्बासी

 

 

मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद के.सी. त्यागी के 26 जुलाई को प्रस्तावित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह को सफल बनाने के लिए रालोद नेता रणवीर दहिया ने शुक्रवार को सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने विभिन्न गांवों में पहुंचकर किसानों, युवाओं और क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

जनसंपर्क अभियान के दौरान रणवीर दहिया ने हर्रा, खिवाई, भदौड़ा, डालमपुर, मललापुर और रोहटा सहित कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से संवाद कर 26 जुलाई को सुबह 11 बजे सी.आर.एस. फार्म हाउस, पूठ खास में आयोजित समारोह में पहुंचकर के.सी. त्यागी का भव्य स्वागत करने का आह्वान किया।

रणवीर दहिया ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों, मजदूरों और युवाओं के हितों की लड़ाई लगातार लड़ता रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में रालोद गांव, किसान और खेत-खलिहान की आवाज को मजबूती से उठा रहा है।

उन्होंने कहा कि के.सी. त्यागी का लंबा राजनीतिक और संसदीय अनुभव कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका मेरठ आगमन संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेगा और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएगा।जनसंपर्क अभियान में रालोद के क्षेत्रीय महासचिव योगेंद्र पतला तथा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सचिन चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।