cbamazon
उत्तर प्रदेश

कृषक जागरूकता शिविर में किसानों को दी गई वित्तीय एवं कृषि योजनाओं की जानकारी

कृषक जागरूकता शिविर में किसानों को दी गई वित्तीय एवं कृषि योजनाओं की जानकारी

बुलंद संदेश ब्यूरो

क्योलड़िया । क्रिसिल फाउंडेशन के वित्तीय साक्षरता केंद्र (सीएफएल) नवाबगंज के तत्वावधान में नाबार्ड द्वारा संचालित राष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह (22 जून से 6 जुलाई 2026) के अंतर्गत सोमवार को भदपुरा ब्लॉक के ग्राम जवेदा जवेदी स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण किसान सेवा सहकारिता समिति लिमिटेड में कृषक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया शिविर की अध्यक्षता समिति के प्रबंध निदेशक जयपाल ने की। कार्यक्रम में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, डिजिटल बैंकिंग, फार्मर्स केवाईसी सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं वित्तीय सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई कार्यक्रम के दौरान किसानों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का विशेषज्ञों ने संतोषजनक उत्तर दिया। शिविर में उपस्थित किसान द्वारिका प्रसाद, हेमराज, कल्याण राय, जगतपाल सहित अनेक किसानों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए क्रिसिल फाउंडेशन के वित्तीय साक्षरता केंद्र नवाबगंज से आए फील्ड कोऑर्डिनेटर सूरज देव एवं नाबार्ड का आभार व्यक्त किया।