cbamazon
उत्तर प्रदेश

कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण योजना का जनपद स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण योजना का जनपद स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड किये गए वितरित 

 

 

बुलन्द संदेश/मौहम्मद काशिफ 

 

 

सम्भल रविवार को एमजीएम पीजी कॉलेज में उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण योजना का जनपद स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया और आगरा विश्वविद्यालय आगरा में मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित कैशलेस चिकित्सा वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण व प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया गया। 

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुलाब देवी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश रहीं जिनके कर कमलों द्वारा शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मंत्री गुलाब देवी एवं अतिथिगण के द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण द्वारा किया गया। उसके बाद मां सरस्वती की वंदना छात्राओं द्वारा की गई। उसके बाद सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य एमजीएम कॉलेज संभल प्रोफेसर डॉ योगेंद्र सिंह जी ने सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया और उन्होंने कहा कि आज उच्च शिक्षा में निरंतर विकास हो रहा है, हम सभी शिक्षकों को भी छात्रों के उन्नयन व कल्याण हेतु मुख्यमंत्री की अपेक्षा के अनुरूप कार्य करना चाहिए। इसके बाद गुलाब देवी राज्य मंत्री( स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश ने अपने अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री की कैशलेस चिकित्सा योजना और सामाजिक सुरक्षा गारंटी योजना की भरसक प्रशंसा की और कहा कि यह मुख्यमंत्री का एक सराहनीय प्रयास है कि सभी शिक्षकों और उनके परिवार जनों को चिकित्सा कैशलेस चिकित्सा का लाभ वे प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने प्राचार्य और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप शिक्षक भी छात्रों के उन्नयन हेतु प्रयासरत रहिए आपके प्रयास से ही सही दिशा व मार्गदर्शन छात्र छात्राओं को प्राप्त होगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बहजोई नगर पालिका के अध्यक्ष राजेश शंकर राजू ,भाजपा नेत्री शिल्पी गुप्ता ,एडीएम सौरभ कुमार पांडे जिला विद्यालय निरीक्षकbसर्वेश कुमार,मंत्री के प्रतिनिधि खिलेंद्र सिंह,एमजीएम कॉलेज के सह सचिव विनय कुमार और कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, उच्च शिक्षा नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय संभल डॉ राष्ट्र वर्धन,सहायक नोडल अधिकारी डॉ मोहम्मद अहमद,सहायक नोडल अधिकारी बहजोई महाविद्यालय बहजोई के प्राचार्य डॉ वीरेंद्र कुमार गुप्ता ,एसएम कॉलेज चंदौसी के प्राचार्य डॉ दानवीर सिंह यादव, एनकेबीएमजी कॉलेज चंदौसी की प्राचार्या प्रोफेसर डॉ.अलका रानी अग्रवाल आदि विशिष्ट जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एमजीएम कॉलेज प्रोफेसर डॉक्टर आबिद हुसैन, प्रोफेसर निरंकार सिंह ,डॉ इमरान खान, डॉ रितु भटनागर,डा निलेश कुमार,डॉ रियाज अनवर,डॉ मोहम्मद अहमद ,डॉ आरपी सिंह, डा नवेद अहमद,डा धीरेंद्र कुमार सिंह, डॉ अमृतेश अवस्थी ,डा अजय कुमार,डा विकास सिंह यादव ,डॉ आरती त्रिपाठी एसएम कॉलेज चंदौसी के प्रोफेसर हेमंत कुमार आदि को कैशलेस चिकित्सा कार्ड का वितरण किया गया कार्यक्रम का आयोजन एमजीएम कॉलेज के सभागार में आयोजित किया गया इसमें एमजीएम कॉलेज के सभी शिक्षक गण और कर्मचारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर योगेंद्र सिंह ने व धन्यवाद ज्ञापन प्रो राष्ट्र वर्धन ने,संचालन डॉक्टर फहीम अहमद एवं सहायक नोडल अधिकारी डॉ मोहम्मद अहमद ने संयुक्त रूप से किया