cbamazon
उत्तर प्रदेश

कांठ बार चुनाव समिति का हुआ गठन: महावीर सिंह बने अध्यक्ष, आज मतदाता सूची मिलने की उम्मीद, चुनाव तिथि की शीघ्र होगी घोषणा

कांठ बार चुनाव समिति का हुआ गठन: महावीर सिंह बने अध्यक्ष, आज मतदाता सूची मिलने की उम्मीद, चुनाव तिथि की शीघ्र होगी घोषणा

बुलन्द संदेश ब्यूरो

कांठ ( सुदेश बिश्नोई)l कांठ तहसील बार चुनाव समिति का आज गठन हो गया जिसमें महावीर सिंह को अध्यक्ष,चंद्रपाल सिंह और कोमल सिंह उपाध्यक्ष एवं संजीव कुमार शुभम पवार मरगूब अहमद अजब सिंह दीप सिंह और शहाबुद्दीन को सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें निवर्तमान मतदाता सूची मंगलवार तक देने को कहा गयाl चुनाव खर्च हेतु धन निवर्तमान कार्यकारी ने उपलब्ध करा दिया। मंगलवार को सूची मिलने की उम्मीद है उसके पश्चात चुनाव की तिथियों की घोषणा की जाएगी।