cbamazon
उत्तर प्रदेश

कांठ की "मौढ़ा तैय्या झील 4.75 करोड़ से विकसित होगी" पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने लगाई मुहर

कांठ की "मौढ़ा तैय्या झील 4.75 करोड़ से विकसित होगी" पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने लगाई मुहर

बुलन्द संदेश ब्यूरो

कांठ, मुरादाबाद ( सुदेश बिश्नोई)। प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मुरादाबाद मंडल के पर्यटन, संस्कृति से संबंधित प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। कांठ की मौढ़ा तैव्या के विकास पर मंत्री ने मुहर पाई। इसके साथ ही रामपुर का भीमराव आंबेडकर पुस्तकालय व संभल की बावली का संरक्षण भी होगा।मुरादाबाद जिले के कांठ विधानसभा क्षेत्र में आने वाली मौढ़ा तैय्या झील लगभग 4.75 करोड़ रुपये की लागत से संवरेगी।जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैसिया की ओर से इस झील को ईको-टूरिज्म परियोजना के तहत प्रस्ताव तैयार करवाया गया था।इस परियोजना के तहत क्लॉक टॉवर, वॉच टॉवर, आकर्षक लैंडस्केपिंग, नेचर ट्रेल, झील किनारे कैफे सहित पर्यटकों के लिए आधुनिक और प्रकृति-अनुकूल सुविधाएं विकसित किए जाने का प्रस्ताव है।मंडलायुक्त कार्यालय में गुरुवार को आयोजित पर्यटन विभाग की मंडलीय बैठक में मौजूद उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, विधायक रामवीर सिंह जनपद के अधिकारी मौजूद थे l पर्यटन विभाग के कुल 16 प्रस्ताव शामिल किए गए है। इनकी अनुमानित लागत 24 करोड़ रूपए से अधिक है। इनमें मुरादाबाद के 5, अमरोहा के 3. बिजनौर के 4, रामपुर के 2 और संभल के 2 प्रस्ताव शामिल है। इन परियोजनाओं के तहत प्राचीन मंदिरों, गुरुद्वारों, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर बहुउद्देशीय हॉल, लाइट, पेयजल, साइनेज विद क्यूआर कोड, यात्री बेंच और लैंडस्केपिंग सहित विभिन्न पर्यटक सुविधाओं का विकास किया जाएगा।धरोहरों के संरक्षण एवं विकास से जुड़ी परियोजनाओं को प्रमुखता दी गई। साथ ही पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने निर्देश दिए कि 1 करोड़ रुपए तक सभी परियोजनाएं साल 2026 के नवंबर माह तक पूरी की जाएं।