cbamazon
उत्तर प्रदेश

कांठ नगर पंचायत बोर्ड की बैठक: नगर की सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था को मजबूत करने का प्रस्ताव हुआ पारित

बुलन्द संदेश ब्यूरो

कांठ (सुदेश बिश्नोई )l नगर पंचायत बोर्ड की बैठक अध्यक्ष इकबाल आलम अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित की गईl बैठक में अनेक सभासदों ने नगर की सफाई व्यवस्था एवं बिजली व्यवस्था को ठीक कराने की मांग रखी जिसको सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया l नगर के विभिन्न वार्डों में अनेक विकास कार्य के प्रस्ताव पारित किए गए l बोर्ड की बैठक में नामित दो सदस्यों सहित लगभग 15 से ज्यादा सभासद मौजूद थेl बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी रामेश्वर दयाल ने कियाl