cbamazon
उत्तर प्रदेश

कांठ तहसील बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी भंग: नई कार्यकारिणी चुनाव के लिए" नौ सदस्यीय एल्डर कमेटी "का गठन

कांठ तहसील बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी भंग:  नई कार्यकारिणी  चुनाव के लिए" नौ सदस्यीय एल्डर कमेटी "का गठन

बुलन्द संदेश ब्यूरो

कांठ, मुरादाबाद (सुदेश बिश्नोई)। कांठ तहसील बार एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारिणी को जनरल हाउस की बैठक में भंग करते हुए नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव कराने के लिए नौ सदस्यीय एल्डर कमेटी का गठन किया गया है। इस दौरान वर्तमान कार्यकारिणी ने किए हुए कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। बार सभागार में हुई जनरल हाउस की बैठक में तहसील बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष भूप्रकाश सिंह ने कार्यकारिणी के आय और व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। इस दौरान बार कार्यकारिणी के द्वारा एक वर्ष में कराए गए कार्यों को अधिवक्ताओं के समक्ष रखा गया। इसके बाद बार अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने सर्वसम्मति से मौजूदा कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। साथ ही बैठक में नई कार्यकारिणी का चुनाव कराने के लिए चुनाव समिति/एल्डर कमेटी का गठन किया गया।जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता महावीर सिंह, चंद्रपाल सिंह विश्नोई, कोमल सिंह, संजीव कुमार विश्नोई, मरगूब अहमद, सुगम पंवार, अजब सिंह सैनी, दीप सिंह विश्नोई और शाहबुद्दीन को शामिल किया गया।

बैठक की अध्यक्षता वार अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा और संचालन महासचिव दीपक बिश्नोई ने किया। इस अवसर पर वार के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार, पूर्व उपाध्यक्ष/पूर्व महासचिव चौधरी चरन सिंह ढाका, शहजाद रफी, करतार सिंह, नाजिम सैफी, सुनील कुमार, मुशर्रत हुसैन, नौशाद, कपिल कुमार, शीशराम सिंह, डॉ. विनीत नैन, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद अय्यूब, यशवीर सिंह, शमशाद अहमद, विजयवीर सिंह, चरन सिंह, साजिद वारसी, नन्हें खां, दीपक कुमार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।