बुलन्द संदेश ब्यूरो
कांठ ( सुदेश बिश्नोई)l कांठ तहसील बार चुनाव समिति ने मंगलवार को चुनाव तिथियों की घोषणा कर दी हैl तहसील बार कांठ के वार्षिक चुनाव का कार्यक्रम जारी हो गया है मतदाता सूची का प्रकाशन 29 जुलाई को होगा नामांकन शनिवार 31 जुलाई व पहली अगस्त को प्रातः 11:00 से 2:00 बजे तक होगा। नामांकन पत्रों की जांच व आपत्ति और नाम वापसी सोमवार 3 अगस्त प्रातः 11:00 से 12:00 तक जांच, आपत्ति 12:00 बजे से 2:00 बजे तक और नाम वापसी भी उसी दिन होगी। यदि आवश्यकता होगी तो बुधवार 12 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे से 2:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा और मतगणना 12 अगस्त को ही 3:00 बजे से परिणाम घोषित होने तक की जाएगी। इस मौके पर महावीर सिंह, चंद्रपाल सिंह,कोमल सिंह, संजीव कुमार, मरगूब, सुगम पवार,अजब सिंह सैनी, दीप सिंह बिश्नोई और शहाबुद्दीन एडवोकेट मौजूद रहे।


