cbamazon
उत्तर प्रदेश

कावड़ महोत्सव में प्रतिबंधित प्लास्टिक और थर्माकोल के इस्तेमाल पर पूर्णत रहेगी रोक

कावड़ महोत्सव में प्रतिबंधित प्लास्टिक और थर्माकोल के इस्तेमाल पर पूर्णत रहेगी रोक

 बुलन्द संदेश  ब्यूरो

*कावड़ रूट पर साफ सफाई के साथ-साथ फागिंग तथा एंटी लार्वा का होगा छिड़काव*

गाज़ियाबाद (आशा चौधरी) कावड़ रूट पर सड़कों फुटपाथों एवं पार्किंग क्षेत्र से हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण, चलाया जा रहा है अभियान नगर निगम द्वारा कावड़ महोत्सव की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है जिसके क्रम में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा समस्त विभाग अधिकारी तथा टीम से वर्चुअल बैठक पर चल रहे कार्यों की रिपोर्ट ली गईl नगर आयुक्त द्वारा कावड़ शिविर में प्रतिबंधित प्लास्टिक उपयोग न करने तथा स्टील के बर्तन का उपयोग करने के लिए आयोजकों को जागरूक करने के निर्देश जोनल प्रभारियों को दिए गए, साफ सफाई के साथ-साथ कावड़ रूट पर फॉगिंग का कार्य करने तथा एंटी लार्वा छिड़काव की व्यवस्था करने के निर्देश नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश तथा स्वास्थ्य विभाग टीम को दिए गए, कावड़ रूट के साथ-साथ शिवालियों तथा मंदिरों के बाहर भी प्रकाश व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश शेषमणि यादव तथा स्वप्निल जैन को दिए गए, बैरिकेडिंग के कार्य के साथ-साथ कावड़ यात्रियों की सुविधा को देखते हुए प्रत्येक वर्ष की भांति  नगर निगम के लगने वाले कावड़ शिविर में कावड़ विश्राम स्थल को व्यवस्थित करने के निर्देश मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी को दिए गए, अवांछित पेड़ों की कटाई छटाई तथा सफाई सुनिश्चित करने के लिए प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज को निर्देशित किया गया, कावड़ रूट पर पेयजल की व्यवस्था, पानी की पाइपलाइन की लीकेज तेजी से ठीक करने और मॉनिटरिंग करने के निर्देश महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद को दिए गए l


 नगर निगम कावड़ यात्रा महोत्सव को लेकर निर्धारित रूट पर व्यवस्थाओं को बनाने में जुटा हुआ है नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक प्रतिदिन कावड़ यात्रा महोत्सव को लेकर चल रही निगम अधिकारियों की तैयारी पर चर्चा कर रहे हैं, गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में बने हुए इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर, इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से चल रहे कार्यों पर मॉनिटरिंग की जाएगी

जिसके लिए नगर आयुक्त द्वारा अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव तथा अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार को निर्देशित किया गया, नगर आयुक्त द्वारा वर्चुअल बैठक में विशेष रूप से स्वास्थ्य विभाग को 24 घंटे अलर्ट रहने के लिए कहा गया, जिसमें पुरुष तथा महिलाओं के लिए लगने वाले मोबाइल टॉयलेट की सफाई, स्थाई तथा अस्थाई शौचालय की सफाई व्यवस्था, कांवड़ शिविरों की सफाई व्यवस्था, प्राचीन मंदिरों की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की योजना हेतु निर्देशित किया गया l कावड़ रूट पर आने वाले मार्गो को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए गए,  नगर निगम टीम द्वारा कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है श्रावण मास में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कावड़ महोत्सव को सफल बनाने के लिए व्यवस्था बनाने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैंl