बुलन्द संदेश ब्यूरो
औरंगाबाद (वसीम खाॅन) सावन माह में हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे कांवड़ियों की सेवा में पुलिस भी पूरी तरह जुटी हुई है औरंगाबाद थाना क्षेत्र की लखावटी चौकी पर सभी पुलिसकर्मियों ने शिवभक्त कांवड़ियों को फ्रूटी और पानी वितरित कर सेवा भाव की मिसाल पेश की लखावटी चौकी प्रभारी रामेश्वर दयाल शर्मा और सिपाही सुमित कुमार ने कांवड़ लेकर गुजर रहे शिवभक्तों को रोककर उन्हें फ्रूटी और पानी उपलब्ध कराया। भीषण गर्मी और उमस के बीच पुलिसकर्मियों की इस पहल से कांवड़ियों को काफी राहत मिली।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों से कुशलक्षेम भी पूछी और उनकी यात्रा को लेकर जानकारी ली।पुलिसकर्मियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी सेवा करना भी पुलिस की जिम्मेदारी है। रास्ते में किसी भी कांवड़िया को परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस लगातार सतर्क है। पुलिस की ओर से किए गए इस सेवा कार्य की कांवड़ियों और स्थानीय लोगों ने सराहना की।


