cbamazon
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित आज बंद रहेंगे सभी विद्यालय

कांवड़ यात्रा के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित आज बंद रहेंगे सभी विद्यालय

 

 

बुलन्द संदेश/लायबा नूर

 

सम्भल। श्रावण माह के पहले सोमवार को होने वाली कांवड़ यात्रा के मद्देनजर प्रशासन ने जनपद के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,सम्भल द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार आज सोमवार को जनपद के समस्त माध्यमिक,परिषदीय,सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं अन्य बोर्डों से संचालित कक्षा नर्सरी से 12 तक के विद्यालय बंद रहेंगे।प्रशासनिक आदेश में बताया गया है कि श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर बड़ी संख्या में कांवड़िए विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक के लिए निकलते हैं। इस दौरान मुख्य मार्गों पर भारी भीड़ और यातायात का दबाव बढ़ जाता है। कांवड़ियों की आवाजाही के चलते कई मार्गों पर जाम की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना रहती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है,ताकि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और यातायात व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव न पड़े। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सभी विद्यालय प्रबंधन इस निर्देश का सख्ती से पालन करें।प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस और प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं,ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।