cbamazon
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: डीएम रविन्द्र कुमार 

कांवड़ यात्रा के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: डीएम रविन्द्र कुमार 

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

 

मुरादनगर। (नासिर मंसूरी) गाजियाबाद जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मादंड ने कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं, कंट्रोल रूम व कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। डीएम ने गंग नहर कांवड़ मार्ग एवं दिल्ली मेरठ रोड पर जहां भी सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, उन्हें तत्काल दुरुस्त कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रा से संबंधित किसी भी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सावन के महीने में कांवड़ लेकर लाखों श्रद्धालु कांवड़ लेकर गाजियाबाद से गुजरते हैं। ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा शिव भक्तों के लिए मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। इसके बाद जिला अधिकारी ने गंग नहर एवं पाइपलाइन मार्ग का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रा से संबंधित किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज विभाग, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ मार्ग पर जहां भी सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, उन्हें तत्काल दुरुस्त कराया जाए। डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जल्द से जल्द सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ मार्ग पर जिन विद्युत खंभों की कवरिंग बची हुई है, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए। साथ ही झुकी हुई एवं जर्जर बिजली की तारों को तत्काल हटाकर मरम्मत कर सुरक्षित बनाया जाए, जिससे शिव भक्त कांवड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।