cbamazon
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मुरादनगर की बैठक का हुआ आयोजन

कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मुरादनगर  की बैठक का हुआ आयोजन

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

मुरादनगर। (नासिर मंसूरी) नगर की ज़िला पंचायत मार्केट में स्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मुरादनगर के कार्यालय में कांवड़ यात्रा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्व सम्मति से फैसला किया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मुरादनगर के तत्वाधान में शिव भक्त कांवड़ियों के लिए एक विशाल शिविर लगाया जाएगा, जिसमें उनके लिए जल ,पेय पदार्थ , फल , मेडिकल फर्स्ट ऐड की व्यवस्था की जाएगी।साथ में आकर्षित कांवड़ियों को उत्तरप्रदेश व्यापार मंडल की तरफ से सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा, और सभी कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की जाएगी । मुरादनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कुंवर शहजाद चौधरी ने कहा कि हर वर्ष लाखों भोले के भक्त पवित्र कांवड़ लेकर मुरादनगर से गुजरते हैं हमारा कर्तव्य बनता है कि उनकी सच्चे मन से श्रद्धा के साथ सेवा की जाए और ध्यान रखा जाए, उन्हें हमारे नगर में कोई असुविधा नहीं हो। हम सभी कार्यकर्ता पुलिस कांवड़ मित्र की तरह लगभग 10 दिन अपने पूरे व्यापार मंडल के साथ सड़कों पर तैनात रहेंगे और सकुशल सभी कांवड़ लाने वालों को सम्मान के साथ मुरादनगर की सीमा पार कराने में पुलिस प्रशासन की मदद करेंगे और असामाजिक तत्वों या संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना और तुरंत पुलिस अधिकारियों को सूचना देने का कार्य करेंगे जिससे किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इस मीटिंग में कुंवर शहजाद चौधरी, त्रिवेंद्र गुप्ता, नितिन शर्मा, संजय सिंघल, सतीश जिंदल, सतीश गोयल, छोटे चौधरी, रमन तायल, सुमित गर्ग, उमेश अरोड़ा, जय भगवान सिंघल, अंकित गोयल, दीपक गोयल, सौरभ मित्तल, संदीप सिंघल आदि उपस्थित रहे।