cbamazon
उत्तर प्रदेश

*कावड़ यात्रा महोत्सव को लेकर गाजियाबाद नगर निगम की कार्यवाही शुरू, रूट सवारने में जुटे विभाग*

*कावड़ यात्रा महोत्सव को लेकर गाजियाबाद नगर निगम की कार्यवाही शुरू, रूट सवारने में जुटे विभाग*

बुलन्द संदेश ब्यूरो

*गाजियाबाद में पूर्ण रूप से प्लास्टिक मुक्त होगी कावड़ यात्रा, नगर निगम का प्रयास-नगर आयुक्त*

 

गाज़ियाबाद (आशा चौधरी) नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार गाजियाबाद नगर निगम के सभी विभाग कांवड़ यात्रा महोत्सव को सफल बनाने के क्रम में कावड़ यात्रा रूट पर व्यवस्था बनाने में जुटे हुए हैं, नगर निगम सीमा अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में उद्यान विभाग, निर्माण विभाग, प्रकाश विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्यवाही प्रारंभ कर दी है मेरठ रोड से लेकर ज्ञानी बॉर्डर तक, तथा मोहन नगर से कौशांबी और यूपी गेट तक अभियान के रूप में कार्य चल रहा है, कावड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को सुविधाजनक मार्ग देने के लिए निगम की तीव्र गति से कार्यवाही चल रही है जिसमें उद्यान विभाग अनावश्यक बढ़ी हुई टहनियां और झाड़ियां को हटा रहा है, निर्माण विभाग रूट पर सड़क के छोटे छोटे गड्ढों को भी भरने का काम कर रहा है, प्रकाश विभाग द्वारा लाइट के खम्बो पर फ्लेक्स लगाकर करंट ना लगे बचाव की व्यवस्था की जा रही है, इसी क्रम में जलकल तथा स्वास्थ्य विभाग भी अभियान के रूप में मार्ग को व्यवस्थित करने का कार्य कर रहा है l

नगर आयुक्त द्वारा बताया गया नगर निगम के सभी विभाग कावड़ मार्ग को व्यवस्थित करने में लगे हुए हैं नियमित होने वाली व्यवस्था से अलग हटकर अभियान के रूप में कार्य किया जा रहा है, गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत क्षेत्र में कावड़ यात्रा महोत्सव को पूर्ण रूप से प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए भी नगर निगम की टीम कार्य कर रही है जिसमें विशेष रूप से स्वास्थ्य विभाग की भूमिका दिखाई दे रही है नगर आयुक्त के निर्देशानुसार कावड़ रूट मार्ग में लगने वाले कैंप पर भी प्रतिबंध प्लास्टिक का उपयोग ना हो ध्यान रखा जा रहा है कावड़ महोत्सव में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, भंडारों में भी प्लास्टिक का उपयोग न किया जाए निगम द्वारा अपील की जा रही है l

कावड़ महोत्सव को सफल बनाने के लिए नगर निगम की तैयारी शुरू हो गई है निर्माण विभाग बैरिकेडिंग कर रहा है, उद्यान विभाग आवश्यक रूप से पेड़ों की कटिंग कर रहा है सड़कों तथा मार्गो में आने वाली अनचाही टहनियों को हटाया जा रहा है, वरिष्ठ अधिकारियों की मॉनिटरिंग में नगर निगम की सभी विभागों की कार्यवाही कावड़ रूट पर प्रारंभ की जा चुकी है l मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा बताया गया की दुहाई से लेकर मेरठ रोड होते हुए तुलसी निकेतन बॉर्डर, मोहन नगर से ज्ञानी बॉर्डर, मोहन नगर से इंदिरापुरम की ओर जाने वाले क्षेत्र में भी आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है l