बुलंद संदेश ब्यूरो
शिकारपुर । वीरवार को उद्योग व्यापार मंडल 'भारत' द्वारा अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह को नगर पालिका परिषद कार्यालय में कावड़ यात्रा से पहले सड़कों पर हो रहे गड्ढों को भरवाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन दिया । ज्ञापन में कहा गया कि सावन महीने शुरू होने में कुछ दिन रह गए हैं और नगर में कई जगह सड़कों पर गड्ढे हो गए है। जिससे कांवरियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
इस पर अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने तुरंत सड़कों पर हो रहे गड्ढे भरने के आदेश दिए।
इस दौरान उद्योग व्यापार मंडल भारत के विधानसभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम वार्ष्णेय ,नगर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गर्ग ,पंकज कुमार ,मोहित शर्मा ,मोनू सिंघल मौजूद रहे।


