बुलन्द संदेश/ मौहम्मद अब्बास
संभल। केमिस्ट एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक चंदौसी रोड पर स्थित विवान अस्पताल में हुई, जिसमें सामाजिक सरोकारों से युक्त राष्ट्र कल्याण हेतु समर्पित कार्यक्रम संचालित करने पर विचार-विमर्श हुआ केमिस् एसोसिएशन के महामंत्री अजय कुमार शर्मा ने कहा कि केमिस्ट एसोसिएशन व्यापारिक संगठन के साथ-साथ सामाजिक और राष्ट्रवादी संगठन भी है। हमें सामाजिक सरोकारों को सदैव याद रखते हुए राष्ट्र कल्याण के लिए समर्पित रहना होगा उन्होंने वोकल फॉर लोकल की थीम पर चलकर निम्न बिंदुओं पर बल दिया:
1.वृक्षारोपण करना
2.नशीली चीजों से मुक्ति* दिलाने के लिए अभियान चलाना
3.प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री न* करना 4.अपनी मेडिकल के अंदर-बाहर तथा आसपास साफ-सफाई रखना इस अवसर पर केमिस्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मोहम्मद शाहनवाज आलम*, उपाध्यक्ष मोहम्मद नसीम वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतवीर सिंह पाल ने 10 केमिस्टों को माल्यार्पण करके केमिस्ट एसोसिएशन की सदस्यता दिलाई।
नए सदस्य बने अवधेश यादव, प्रताप आर्य, राजपाल कश्यप, सुनील कश्यप, वाजिद, शाहरुख खान, जीवन प्रजापति, रजनीश यादव, मोहम्मद हसनैन, विनय यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह पाल ने बताया कि अब तक 70 नए केमिस्ट बंधु केमिस्ट एसोसिएशन की विधिवत सदस्यता ले चुके हैं बैठक की अध्यक्षता अजय कुमार शर्मा* ने की और संचालन दुर्वेश सैनी ने किया


