कांवड़ियों सहित अन्य लोगों के मोबाइल चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बदमाश के पास से चोरी के 12 मोबाइल व 520 रूपए की नगदी हुई बरामद
मुरादनगर। (नासिर मंसूरी)
दिल्ली मेरठ रोड पर गांव असालतनगर स्थित हनुमान मंदिर परिसर से कांवड़ियों व सड़क किनारे सुराही अन्य लोगों के मोबाइल चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश के पास से चोरी के 12 मोबाइल बरामद हुए है। वह राह चलते लोगों को सस्ते दामों में मोबाइल बेचता था। एसीपी मसूरी सर्किल मनोज कुमार ने बताया कि चार दिन पहले हनुमान मंदिर परिसर से हरिद्वार से गंगा जल लेकर आए राजिस्थान के कांवड़ियों के दो मोबाइल व 12 हजार रुपये चोरी होने के बाद बदमाश की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। उन्होने बताया कि गुरुवार दोपहर को सूचना के आधार पर एक बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम विनोद कुमार निवासी गांव दौंसा बंजारपुर थाना भोजपुर बताया। पुलिस को बदमाश के पास से चोरी के 12 मोबाइल व 520 रूपए बरामद किए है। पुलिस पूछताछ में बदमाश ने बताया कि वह रात के समय दिल्ली मेरठ रोड पर निकलता था। जो व्यक्ति सड़क पर सोता रहता था, उसका मोबाइल चोरी कर लेता था। चोरी किए फोन राह चलते लोगों को काफी सस्ते दाम पर बेच देता था।


