बुलन्द संदेश/मौहम्मद अब्बास
मुरादाबाद। इमाम बारगाह मोहम्मदिया हॉल, आज़ादनगर में जारी अशरा-ए-मजालिस-ए-अरबईन-ए-हुसैनी 2026 के सिलसिले की दूसरी मजलिस कलाम हसनैन की जानिब से अकीदत व एहतराम के साथ आयोजित की गई।
मजलिस को मौलाना सैयद नाज़ हैदर नक़वी साहब क़िबला ने ख़िताब फरमाया। उन्होंने वाक़िआ-ए-कर्बला, इमाम हुसैन (अ.स.) की अज़ीम कुर्बानी, सब्र, इस्तिक़ामत और अहलेबैत (अ.स.) की तालीमात पर विस्तार से रोशनी डालते हुए कहा कि कर्बला का पैग़ाम हर दौर में इंसाफ़, इंसानियत और हक़ पर डटे रहने का पैग़ाम है।

इसके बाद नौहाख़्वानी हुई, जिस पर अज़ादारों ने पुरसोज़ मातम कर शोहदाए-कर्बला को ख़िराज-ए-अकीदत पेश किया।
इस मौके पर इमाम बारगाह मोहम्मदिया हॉल के सेक्रेटरी हाजी डॉ. कायम रज़ा मौजूद रहे। साथ ही हसन ज़ैदी एडवोकेट, नाज़िश, मुताहिर, असबात हुसैन, इस्लाम हैदर, सलीम रज़ा, दानिश, परवेज़, मोहम्मद अब्बास, वसी अब्बास, मोहम्मद अली, ज़ैन सहित बड़ी तादाद में मोमिनीन व अज़ादारों ने शिरकत की।
अंत में आयोजकों ने तमाम मोमिनीन से अपील की कि वे चेहलुम तक जारी रहने वाले इस रूहानी सिलसिले की आगामी मजालिस में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इमाम हुसैन (अ.स.) के पैग़ाम को आम करें।


