cbamazon
उत्तर प्रदेश

कमिश्नरेट गाजियाबाद में डिजिटल पुलिसिंग को मिलेगी नई गति, ऑनलाइन सेवाओं के प्रभावी संचालन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

कमिश्नरेट गाजियाबाद में डिजिटल पुलिसिंग को मिलेगी नई गति, ऑनलाइन सेवाओं के प्रभावी संचालन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

 बुलन्द संदेश  ब्यूरो

गाजियाबाद। पुलिस आयुक्तालय गाजियाबाद में आधुनिक डिजिटल पुलिसिंग प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों, डिजिटल प्लेटफॉर्म तथा नागरिक सेवाओं के कुशल संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।


प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को अपराध एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े डिजिटल मॉड्यूल, ऑनलाइन शिकायत निस्तारण प्रणाली, ई-एफआईआर, सीसीटीएनएस, आईसीजेएस, साइबर अपराध पोर्टल, महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित ऑनलाइन सेवाओं सहित अन्य आधुनिक तकनीकी प्रणालियों के प्रभावी उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यशाला में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने बताया कि डिजिटल तकनीक के बेहतर उपयोग से पुलिस कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और तेज़ होगी। साथ ही नागरिकों को मिलने वाली पुलिस सेवाओं की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार आएगा।
वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि बदलते समय में तकनीक आधारित पुलिसिंग की भूमिका लगातार बढ़ रही है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस कर्मियों की कार्यकुशलता बढ़ाने के साथ-साथ आमजन को त्वरित, सरल एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण साबित होंगे।
प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आधुनिक डिजिटल प्रणालियों का अधिकतम उपयोग कर नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया गया