बुलन्द संदेश
-धनिया पाउडर,लाल मिर्च पाउडर व लाल मिर्च कुटी का नमूना भरकर जांच को भेजे गये
-मिलावटी खोरों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा
हापुड़-9 जुलाई
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आदेश एव जिलाधिकारी कविता मीना के निर्देशों के अनुपालन में
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने 15 किग्रा.लाल मिर्च कुटी सील की। साथ ही धनिया पाउडर,लाल मिर्च पाउडर व लाल मिर्च कुटी का नमूना भरकर प्रयोगशाला जांच को भेजे गये। जांच रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय चन्द्रशेखर मिश्र ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम ने चौकरायत एग्रो इंडस्ट्रीज ग्राम गोयना हापुड़ में प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए धनिया पाउडर,लाल मिर्च पाउडर का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया। नवीन ट्रेडर्स फ्रीगंज रोड हापुड निर्माण इकाई पर प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए लाल मिर्च कुटी (खुली) का एक नमूना संग्रहित किया गया एव 15 किग्रा लाल मिर्च कुटी (खुली) सीज की गयी।
उन्होंने बताया कि भरे गये नमूनो को जाँच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किये जा रहे है। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी साथ ही उक्त अभियान निरन्तर चलता रहेगा।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम में पंकज कुमार मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी,रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, श्री विपिन कुमार सिंह,राम प्रकाश गंगवार,सोवेन्द्र सिंह पंघाल खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे।
--------------


