cbamazon
उत्तर प्रदेश

खाटू श्याम दर्शन गए परिवार के घर से 25–30 लाख की ज्वैलरी चोरी, किरायेदार गिरफ्तार

खाटू श्याम दर्शन गए परिवार के घर से 25–30 लाख की ज्वैलरी चोरी, किरायेदार गिरफ्तार

 बुलन्द संदेश  ब्यूरो

 

गाजियाबाद(आशा चौधरी) थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने 25–30 लाख रुपये की ज्वैलरी चोरी की घटना का महज 12 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी किरायेदार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गई पूरी ज्वैलरी बरामद कर ली।
पुलिस के अनुसार, सुदामापुरी निवासी रीतू गोयल अपने परिवार के साथ खाटू श्याम दर्शन के लिए गई थीं। इसी दौरान आरोपी अनंत मिश्रा ने घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ दिया और सोने-हीरे के आभूषण चोरी कर लिए। शिकायत मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इनपुट के आधार पर जांच शुरू की और सुदामापुरी बिजलीघर के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले एक वर्ष से पीड़ित परिवार के मकान में किराये पर रह रहा था। परिवार के बाहर जाने की जानकारी होने पर उसने वारदात को अंजाम दिया। उसके कब्जे से 3 सोने के हार, 2 डायमंड सेट, 5 जोड़ी सोने की झुमकियां, 2 सोने की लटकन और 4 सोने के कंगन बरामद हुए हैं।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी का पूरा माल बरामद होने पर पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली।