cbamazon
उत्तर प्रदेश

लोगों को किस्तों में ज़मीन के प्लॉट दिलाने का झांसा देकर बीस लोगों से ठगे दस लाख रूपए

लोगों को किस्तों में ज़मीन के प्लॉट दिलाने का झांसा देकर बीस लोगों से ठगे दस लाख रूपए

बुलन्द संदेश ब्यूरो

मुरादनगर। (नासिर मंसूरी) एक शातिर ठग ने लोगों को किस्तों में ज़मीन के प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 20 लोगों से दस लाख रूपए ठग लिए। लोगों ने आरोपी से पैसे वापस दिलाने की मांगा को लेकर थाने पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। नगर की कच्ची सराय कॉलोनी के दर्जनों लोग एकत्र होकर मुरादनगर थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। बताया गया कि नोएडा निवासी एक युवक ने लोगों से वादा किया कि सभी लोगों को ज़मीं के प्लॉट दिलाया जाएगा। इतना ही नहीं पैसे भी किस्तों में दे सकते है। इसके बाद कॉलोनी निवासी अमीनुद्दीन से 45 हज़ार, सलमा से 80 हज़ार, गुलशन से 70 हज़ार, सनजीदा से 50 हज़ार, समरीन से 60 हज़ार, अफ़साना से 70 हज़ार, सहरीन से 60 हजार सहित अन्य लोगों से भी पैसे ले लिए और भुखंड नहीं दिलाया। अब वह लोगों का फोन भी नहीं उठा पा रहा है। इसके बाद लोगों को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। हंगामा कर रहे लोगों के बीच पहुंचे थानाप्रभारी ने उन्हें सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।