बुलन्द संदेश ब्यूरो
मुरादनगर। (नासिर मंसूरी) दिल्ली मेरठ रोड पर गंग नहर के पुल के निकट स्थित लीलावती रामगोपाल सरस्वती विद्या मन्दिर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में स्कूल की प्रबंध समिति के अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, प्रबंधक अमित कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष हिमांशु जिंदल, प्रधानाचार्य महेश बाबू की निगरानी में छात्र सांसद के निर्वाचित सदस्यों, प्रधानमंत्री सार्थक चौधरी, उप-प्रधानमंत्री परिधि कौशिक, सेनापति अर्पण त्यागी, उप-सेनापति अर्णव चौधरी, प्रतिपक्ष नेता दिव्यांश तथा मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न कराया गया। इससे पूर्व 8 जुलाई को छात्र संसद का चुनाव, चुनाव अधिकारी संजीव राजपूत की निगरानी में संपन्न हुआ था।

11 जुलाई को छात्र संसद की बैठक में प्रधानमंत्री, उप प्रधानमंत्री,सेनापति, उप सेनापति, प्रतिपक्ष नेता तथा मंत्रियों के पदो की घोषणा की गई स्कूल के अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने प्रेरक प्रसंग सुना कर छात्रों को अपने कर्तव्य एवं दायित्व का बोध कराया। छात्र संसद की प्रमुख वर्षा कश्यप व महेश तोमर द्वारा कार्यक्रम का संचालन सुचारू रूप से किया गया इस मौके पर सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं समस्त छात्रों सहित उपस्थित रहे


