cbamazon
उत्तर प्रदेश

लोनी के ज़ैद और मुरादनगर के चिराग त्यागी हत्याकांड पर आजाद समाज पार्टी ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

लोनी के ज़ैद और मुरादनगर के चिराग त्यागी हत्याकांड पर आजाद समाज पार्टी ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

बुलन्द संदेश /ब्यूरो

आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 

 

मुरादनगर। (नासिर मंसूरी) समाज के वंचित वर्गों पर बढ़ते कथित अत्याचार, हत्या की घटनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर आज़ाद समाज पार्टी कांशीराम के कार्यकर्ताओं ने मुरादनगर में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया। पार्टी के उत्तर प्रदेश कोर कमेटी सदस्य अफजल अहमद सैफी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में लोनी के ज़ैद हत्याकांड और युवा खिलाड़ी चिराग त्यागी हत्याकांड को प्रमुखता से उठाया गया। आजाद समाज पार्टी ने मांग की कि दोनों मामलों की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में कराई जाए और दोषियों को जल्द से जल्द कठोरतम सजा दिलाई जाए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया कि जघन्य अपराधों के मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है?। इसके साथ ही दलितों, मुसलमानों और अन्य वंचित वर्गों के खिलाफ कथित रूप से बढ़ती हिंसा, मॉब लिंचिंग, नफरत से प्रेरित घटनाओं और भेदभाव के मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली अमर्यादित और भड़काऊ बयानबाजी पर भी कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई गई। शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी सरकार के सामने कई मांगें रखी गईं। निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर रोक लगाने, फीस व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और हर साल बदलती किताबों एवं पाठ्यक्रम से अभिभावकों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करने की मांग की गई। सरकारी स्कूलों में बेहतर सुविधाएं, पर्याप्त शिक्षक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।