cbamazon
उत्तर प्रदेश

लापता युवती की बरामदगी को लेकर थाने पर किया प्रदर्शन

लापता युवती की बरामदगी को लेकर थाने पर किया प्रदर्शन

बुलन्द संदेश ब्यूरो

मोदीनगर (अनवर खान)। थाना क्षेत्र की नंद नगरी कॉलोनी से एक सप्ताह पूर्व लापता हुई युवती की बरामदगी न होने से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने मंगलवार को मोदीनगर थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से मामले में तेजी लाने तथा युवती को जल्द सकुशल बरामद करने की मांग की।

            जानकारी के अनुसार नंद नगरी निवासी युवती 14 जुलाई को घर से निकलने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की। लेकिन कोई सफलता नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों का आरोप है कि कई दिन बीत जाने के बावजूद युवती का कोई सुराग नहीं लग सका है, जिससे परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है। मामले को लेकर हिंदू जागरण मंच के सह संयोजक पंकज कंसल भी थाने पहुंचे और परिजनों के साथ पुलिस अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने पुलिस से प्रभावी कार्रवाई कर शीघ्र परिणाम देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि युवती की बरामदगी नहीं हुई तो संगठन आंदोलन का रास्ता अपनाएगा।

            उधर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती की तलाश के लिए विभिन्न टीमों को सक्रिय किया गया है। तकनीकी साक्ष्यों और अन्य माध्यमों की मदद से जांच आगे बढ़ाई जा रही है तथा मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही मामले के खुलासे का दावा किया है।