cbamazon
उत्तर प्रदेश

लावारिस हालत में गन्ने के खेत में मिली बिना नंबर की मोटरसाइकिल, क्षेत्र में मचा हड़कंप पुलिस जांच में जुटी

लावारिस हालत में गन्ने के खेत में मिली बिना नंबर की मोटरसाइकिल, क्षेत्र में मचा हड़कंप पुलिस जांच में जुटी


बुलंद संदेश ब्यूरो
शिकारपुर।)कोतवाली क्षेत्र के गांव मिल्क खुर्द भटौला में रविवार सुबह गन्ने के खेत में बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मोटरसाइकिल को गन्ने के खेत से निकलवाकर कब्जे में ले लिया और कोतवाली ले आई।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह गांव के कुछ बच्चे शौच के लिए खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान उन्होंने जसवीर सिंह पुत्र उमराव सिंह के गन्ने के खेत में बिना नंबर की मोटरसाइकिल खड़ी देखी। बच्चों ने लौटकर इसकी सूचना जसवीर सिंह को दी। जसवीर सिंह ने बताया कि उक्त जमीन सुनील पालीवाल से लगान पर लेकर खेती की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से मोटरसाइकिल को खेत से बाहर निकलवाकर कोतवाली ले गई।कोतवाली पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल के संबंध में जांच की जा रही है और अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मोटरसाइकिल किसकी है और वह खेत में कैसे पहुंची।