cbamazon
उत्तर प्रदेश

लगातार बारिश के चलते गैस चूल्हा मरम्मत की दुकान की छत भरभराकर गिरी, बाल-बाल बचे शौकीन अब्बासी

लगातार बारिश के चलते गैस चूल्हा मरम्मत की दुकान की छत भरभराकर गिरी, बाल-बाल बचे शौकीन अब्बासी

बुलंद संदेश ब्यूरो

संवाददाता जावेद अब्बासी 

सरधना तहसील रोड स्थित होली भवन के सामने गैस चूल्हा मरम्मत का कार्य करने वाले शौकीन अब्बासी की दुकान की छत लगातार हो रही बारिश के चलते अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय शौकीन अब्बासी दुकान के अंदर गैस चूल्हा ठीक कर रहे थे। अचानक छत गिरने से वह बाल-बाल बच गए, लेकिन घटना के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।शौकीन अब्बासी वर्षों से मजदूरी कर गैस चूल्हों की मरम्मत का कार्य करते हैं और इसी मेहनत-मजदूरी से अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। छत गिरने से दुकान में रखा सामान, औजार और अन्य आवश्यक सामग्री मलबे में दब गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

घटना के बाद आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा मलबा हटाने में सहयोग किया। शौकीन अब्बासी नेशासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता प्रदान करने की गुहार लगाते हुए कहा कि उनकी आजीविका का एकमात्र साधन इस हादसे में प्रभावित हो गया है। उन्होंने मांग की कि नुकसान का आकलन कर उन्हें उचित मुआवजा एवं सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि वह दोबारा अपना रोजगार शुरू कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें।