cbamazon
उत्तर प्रदेश

ललिता गौतम के परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

ललिता गौतम के परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

बुलन्द संदेश

संवाददाता जावेद अब्बासी 

 

मेरठ। मृतका ललिता गौतम के परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के अधिकांश सदस्यों को पुलिस ने देर रात से ही उनके आवासों पर हाउस अरेस्ट कर दिया। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला को शीलकुंज स्थित उनके आवास पर देर रात से ही पुलिस ने नजरबंद कर दिया। वहीं पूर्व विधायक गजराज सिंह, महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा को ब्रह्मपुरी स्थित आवास पर तथा जाहिद अंसारी, धूम सिंह गुर्जर, विशाल वशिष्ठ, सलीम खान और रीना शर्मा को भी पुलिस ने उनके आवासों पर हाउस अरेस्ट कर दिया।

 

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा, "सरकार सच को दबाने और पीड़ित परिवार की आवाज़ को अकेला छोड़ने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल केवल शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाना चाहता था, लेकिन लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन करते हुए हमें घरों में नजरबंद कर दिया गया। कांग्रेस अन्याय के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।"

 

कांग्रेस नेताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की।