cbamazon
उत्तर प्रदेश

ललिता हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले संगीत सोम, हरसंभव मदद और न्याय का दिलाया भरोसा

ललिता हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले संगीत सोम, हरसंभव मदद और न्याय का दिलाया भरोसा

बुलन्द संदेश /ब्यूरो

संवाददाता जावेद अब्बासी 


मेरठ।ललिता हत्याकांड को लेकर शनिवार को पूर्व विधायक संगीत सोम पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुख जताया और भरोसा दिलाया कि न्याय की लड़ाई में वह हर कदम पर उनके साथ खड़े रहेंगे।
संगीत सोम ने कहा कि यह केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे समाज का दर्द है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सरकार और प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि न्याय दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
उन्होंने मुकदमे की प्रभावी पैरवी के लिए वकील की फीस का आर्थिक सहयोग देने की भी घोषणा की। साथ ही कहा कि यदि जांच में किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
पूर्व विधायक ने लोगों से मामले को राजनीतिक रंग न देने की अपील करते हुए कहा कि इस समय सबसे बड़ी प्राथमिकता पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना है। उन्होंने कहा कि अपराधी की कोई जाति या धर्म नहीं होता, उसकी पहचान उसके अपराध से होती है।
उन्होंने पुलिस जांच पर भरोसा जताते हुए कहा कि कानून अपना काम कर रहा है और दोषियों को उनके किए की सख्त सजा जरूर मिलेगी। साथ ही समाज से भी पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने की अपील की।