बुलन्द संदेश /ब्यूरो
बुलन्द संदेश/लल्ला सलमानी
सम्भल/बबराला। थाना क्षेत्र स्थित लेखपाल कॉलोनी में बने प्राचीन नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में रविवार शाम चोरी की एक वारदात टल गई। मंदिर में रखे दानपात्र का ताला तोड़कर चढ़ावा चोरी करने की कोशिश कर रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,रविवार शाम एक युवक मंदिर परिसर में घुस गया और मौका पाकर दानपात्र का ताला तोड़ने लगा। आरोप है कि उसने दानपात्र में रखे चढ़ावे को निकालने का प्रयास किया।इसी बीच मंदिर की सेविका वापस मंदिर पहुंचीं तो उन्हें मंदिर के अंदर की स्थिति संदिग्ध लगी। उन्होंने तुरंत शोर मचाया,जिस पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पूछताछ की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई।पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है,ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह अकेला था या उसके साथ कोई और भी शामिल था।इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों ने मंदिरों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।


