cbamazon
उत्तर प्रदेश

मंदिर में जाकर धार्मिक अनुष्ठान के साथ विवाह कर लिया।

मंदिर में जाकर धार्मिक अनुष्ठान के साथ विवाह कर लिया।

बुलन्द संदेश ब्यूरो

अमरोहा ( डा.महताब अमरोहवी )

जनपद अमरोहा की तहसील हसन पुर के एक गावं में एक युवक ने दो सगी और एक मौसेरी बहन से हिन्दू रीति रिवाज के साथ चामुंडा मंदिर में जाकर धार्मिक अनुष्ठान के साथ विवाह कर लिया।यह जानकारी हसन पुर पुलिस ने दी वृहस्पतिवार को पुलिस ने चारों को पूछ ताछ के लिए कोतवाली हसन पुर बुलाया गया था।  

 कोतवाली क्षेत्र के गंगा तटबंध किनारे के गांव धोरिया निवासी दो सगी बहनों देविका(18 )व छवि (19 )और उनकी मौसेरी बहन अलका ( 20 )निवासी मेहरपुर, थाना रहरा जनपद अमरोहा द्वारा एक ही युवक विकास उर्फ विक्कू (23 )निवासी श्यामपुरी थाना रहरा जनपद अमरोहा से चामुंडा मंदिर में शादी रचाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।तीनों बहनें और विकास सोशल मीडिया पर रील बनाते हैं, जहाँ उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। विकास पिछले छह महीने से उनकी रील्स में पति का किरदार निभाता था। परिजनों द्वारा अलग-अलग शादी तय करने पर तीनों ने विकास से ही शादी करने का फैसला कर लिया। सोशल मिडिया पर शादी का वीडियो वायरल होने पर हिंदूवादी संगठनों ने सनातन परंपरा और मर्यादा का उल्लंघन बताकर विरोध जताया परन्तु अभी तक किसी भी हिन्दू संगठन दवरा कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इस पर बहनों ने जवाब देते हुए कहा, "पहले राजा दशरथ की भी तीन रानियां थीं। हमने किसी धर्म का अपमान नहीं किया है। हम सब वयसक हैं और अपनी मर्जी से खुश हैं।" वहीं मंदिर प्रबंधक डॉ.शिवचरण दास ने बताया कि घटना के समय मंदिर में मरम्मत कार्य चल रहा था और कोई पुजारी मौजूद नहीं था विवाह की रस्में किस ने पूरी कराई हैं जानकारी की जा रही है।धार्मिक संगठनों के विरोध और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हरकत में आ गई।गुरुवार दोपहर पुलिस ने चारों को कोतवाली बुलाया। वरिष्ठ उप निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि चारों को बुलाकर उनके बालिग/नाबालिग होने संबंधी दस्तावेज और स्थिति स्पष्ट करने के लिए लिखित में प्रार्थना पत्र लिया गया है।उधर नगर के व्यापारी नेता तीन बहनों की एक युवक से शादी को सनातन धर्म के खिलाफ बता रहे हैं।जानकारी के अनुसार दो सगी तथा एक मौसेरी बहन को बचपन से ही आपस में प्यार है। दो बहनों में से एक बहन की शादी पिता कहीं से करना चाहते थे। लेकिन तीनों बहनों ने मिलकर कहा कि हमारी शादी तीनों की ऐसी जगह करो जो हमारा साथ न छूटे। वह तीन सगे भाइयों से शादी करना चाहती थीं। परंतु ऐसा कोई रिश्ता नहीं मिलने पर 15 जुलाई 2026 को तीनों बहनों ने हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक से हसनपुर के चामुंडा मंदिर में परिवार के लोगों एवं रिश्तेदारों को शामिल किए बिना शादी कर ली । शादी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित किया गया है। हालांकि परिवार के लोगों ने तीनों बहनों की एक ही युवक से शादी करने का कोई विरोध किसी स्तर पर अभी तक नहीं किया है।हसनपुर के व्यापारी नेता मुकेश गुप्ता का कहना है कि इस तरह की शादी सनातन के खिलाफ है।ऐसी शादी का हम विरोध करते हैं। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि इन चारों से वयसक होने के प्रमाण पत्र मांगे गए हैं कोई शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।