cbamazon
उत्तर प्रदेश

मां के नाम पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मां के नाम पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बुलन्द संदेश ब्यूरो

लायबा नूर

सम्भल। प्रदेश सरकार के ‘एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ अभियान के अंतर्गत रविवार को पंवासा विकासखंड के गांव आढ़ौल स्थित पंचायत सचिवालय परिसर में होमगार्ड जवानों द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया गया और हर व्यक्ति से अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाने की अपील की गई।
       कार्यक्रम के दौरान होमगार्ड जवानों और अधिकारियों ने छायादार व फलदार पौधे रोपे। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं,बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण देने का संकल्प है। उन्होंने बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को गंभीर चुनौती बताते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने पर जोर दिया।अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करें, ताकि वे बड़े होकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। इस दौरान होमगार्ड जवानों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली और अभियान को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यदि हर व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे, तो क्षेत्र को हरा-भरा बनाना कठिन नहीं होगा। कार्यक्रम में लगाए गए पौधों की सुरक्षा और सिंचाई की जिम्मेदारी भी तय की गई।इस मौके पर बी.ओ.मुनीर खां,कंपनी कमांडर अमरपाल सिंह,पी.सी.मनोज कुमार सहित दो दर्जन से अधिक होमगार्ड जवान मौजूद रहे।