cbamazon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री पोर्टल पर की कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्ज़ा करने की शिकायत

मुख्यमंत्री पोर्टल पर की कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्ज़ा करने की शिकायत

 

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

संभल। मुख्यमंत्री के पोर्टल पर कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध रूप से कब्ज़ा करने की शिकायत युवक ने पत्र भेजकर की है। साथ ही शिकायती पत्र मे निर्माण सामग्री एकत्र करने की और धमकाने की बात भी कही।

          नगर के मौहल्ला कोट गर्बी निवासी मोहसिन खान ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए कहा कि महमूद खां सराय स्थित गाटा संख्या-142 मि0 मे कब्रिस्तान है जिसके वह सह-खातेदार है। इसी भूमि मे ईदगाह के पूर्व इमाम मौलाना सुलेअमान अशरफ हामिदी की व उनके पूवजों की कब्र है। संक्रमणीय अधिकार वाली भूमि गाटा संख्या 142 (अ) पर अवैध कब्ज़ा करने की नियम से आरोप लगाया कि नगर के मौहल्ला कोट पूर्वी निवासी फैज़ान अशरफ, बुरहान अशरफ तथा गाज़ी अशरफ ने निर्माण सामग्री आदि एकत्र कर ली और हमारी निजी भूमि को अपने कब्रिसतान मे मिलाने का प्रयास कर रहे हैं। अवैध निर्माण का विरोध किया तो अभद्रता करने लगे और कहने लगे कि हमारे परिवार की पहुंच आला अधिकारियों तक है। फैज़ान अशरफ ने धमकी दी कि मुझे पहले भी फर्ज़ी मामले मे बन्द करा चुका हूं अगर यहां से नहीं गया तो इसी ज़मीन मे मारकर दबा दूंगा।