बुलन्द संदेश /ब्यूरो
प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद आलाधिकारी बार बार कर रहे निरीक्षण
मुरादनगर।(नासिर मंसूरी) पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय राजपाल त्यागी की प्रतिमा का अनवारण करने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मुरादनगर आएंगे। रावली रोड स्थित कुशलपाल तेजपाल त्यागी (के.पी.टी.)डिग्री कॉलेज परिसर में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी की प्रतिमा का अनवारण को लेकर जिलाधिकारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने कार्यक्रमस्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। विधायक अजीतपाल त्यागी ने बताया कि 17 जुलाई को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रावली रोड स्थित कुशलपाल तेजपाल त्यागी डिग्री

कॉलेज परिसर में होने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए आएंगे। प्रतिमा का अनावरण करने के बाद वह एक सभा को भी सम्बोधित करेंगे। सभा को सफल बनाने के लिए पूरे ज़ोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी एसीपी मसूरी सुनील कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी सभास्थल पहुंचे और तैयारियों को जायजा लिया। इनके अलावा और विभागों के अधिकारी भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। सभा स्थल पर रात दिन कार्य चल रहा है।


