cbamazon
उत्तर प्रदेश

मुखर्जी जयंती पर राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद

मुखर्जी जयंती पर राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद

बुलंद संदेश ब्यूरो

चन्दौसी। मयंक सक्सेना। सोमवार को नगर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर महापुरुष स्मारक समिति एवं सर्व समाज जागरूकता अभियान भारत के संयुक्त तत्वावधान में उनकी जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण, शिक्षा और राष्ट्रीय एकता में योगदान को याद करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकिशोर अग्रवाल ने की तथा संचालन दिनेश चंद्र गुप्ता ने किया। अंत में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।