cbamazon
उत्तर प्रदेश

मिलावटी पेट्रोल देने का आरोप लगा कर महिला सहित लोगों ने पेट्रोल पम्प पर किया हंगामा

मिलावटी पेट्रोल देने का आरोप लगा कर महिला सहित लोगों ने पेट्रोल पम्प पर किया हंगामा

बुलन्द संदेश /ब्यूरो

मुरादनगर। (नासिर मंसूरी)


दिल्ली मेरठ रोड पर बसंतपुर सैंथली स्थित पेट्रोल पंप पर मिलावटी  पेट्रोल देने का आरोप लगा कर लोगों ने पेट्रोल पम्प पर जमकर हंगामा किया। हंगामा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि बुलंद संदेश समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल वीडियो में एक महिला व एक व्यक्ति बोतल में थोड़ा पेट्रोल अधिक पानी मिला होने का आरोप लगा रहे हैं। आरोप है कि पेट्रोल पम्प पर मिलावटी पेट्रोल मिलता है। जिससे वाहनों के इंजन खराब हो रहे है। इस दौरान हंगामा कर रहे लोगों की पेट्रोलकर्मियो से नोकझोक भी हुई।

पुलिस जांच में वीडियो दिल्ली मेरठ रोड पर गांव बसंतपुर सैतली स्थित पेट्रोल पम्प का है। पेट्रोल पंप संचालक का कहना है कि बारिश में टैंक में पानी चले आने के कारण ऐसा हुआ है। डीएसओ अंकित तिवारी का कहना है कि उन्हें इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी।