बुलंद संदेश ब्यूरो
शिकारपुर। नगर के हैप्पी ब्लू वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में नर्सरी से कक्षा 2 तक के विद्यार्थियों के लिए मानसून गतिविधि का उत्साह पूर्वक आयोजन किया गया। इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक आत्मविश्वास तथा मंच प्रस्तुति कौशल का विकास करना एवं वर्षा ऋतु के महत्व से परिचित कराना था। विद्यालय की निदेशक डॉक्टर सारिका अग्रवाल, प्रधानाचार्य बीडी शर्मा, ऊपर प्रधानाचार्य अरुण कौशिक, प्रोग्राम डायरेक्टर अमन सैफी तथा जूनियर बिग इंचार्ज रश्मि गुप्ता उपस्थित रहे।


