बुलन्द संदेश ब्यूरो
कांठ (सुदेश बिश्नोई)lजनपद में तमाम पात्र उपभोक्ता राशन कार्ड के लिए प्रतिदिन अर्जी लेकर पहुंचते हैं। संपूर्ण समाधान दिवसों में भी तमाम फरियादें राशन कार्ड बनवाने की आती हैं। दरअसल राशन कार्ड का कोटा सीमित है जब कोई नया कार्ड बनता है उससे पहले पुराने कार्ड में अपात्र छांट कर कटता है। तमाम अपात्रों के नाम अभी भी लिस्ट में शामिल हैं। मुरादाबाद जिले में अंत्योदय के तमाम पात्र भटक रहे हैं। उनका दावा है कि उनका राशन कार्ड अंत्योदय में बनना चाहिए। इसी तरह पात्र गृहस्थी में भी कई आवेदक विभागीय अफसरों के चक्कर लगाते देखे जा सकतेl मुरादाबाद जिले में 1225 राशन की दुकानों से राशन मिलता है। इसमें नगरीय क्षेत्र में लगभग 265 और ग्रामीण क्षेत्र में 960 राशन की दुकाने हैं जहां से राशन का वितरण किया जाता है। इसमें कई दुकाने मॉडल शॉप में बदल चुकी हैं। राशन वितरण के लिए दो ही श्रेणियों में वितरण की व्यवस्था है।। राशन कार्ड जिले में पात्र गृहस्थी में सवा पांच लाख के आसपास हैं और 29 हजार अंत्योदय के राशन कार्ड हैं। जनपद में अनेक अमीर लोग गरीबों का राशन डकार रहे हैं l नगर पंचायत कांठ में दर्जनों लोग ऐसे हैं जिनके पास कार है, आलीशान मकान है, परिवार के लोग सरकारी नौकरी में हैं फिर भी राशन ले रहे हैं l


