cbamazon
उत्तर प्रदेश

मुरादनगर में लायंस क्लब की सदस्यता व सम्मान वितरण समारोह का आयोजन

मुरादनगर में लायंस क्लब की सदस्यता व सम्मान वितरण समारोह का आयोजन

 

अध्यक्ष विनोद जिंदल के नेतृत्व में सदस्यों को मेंबरशिप सर्टिफिकेट तथा क्लब के स्पॉन्सरशिप प्रमाण पत्र वितरित किए गए

 

 

मुरादनगर। (नासिर मंसूरी) लायंस क्लब गाजियाबाद सर्वोत्तम द्वारा मुरादनगर में आयोजित बैठक में पी.एम.जे.एफ. लायन सुनील निगम (पूर्व गवर्नर) द्वारा नए सदस्यों को मेंबरशिप सर्टिफिकेट तथा क्लब के स्पॉन्सरशिप प्रमाण पत्र वितरित किए गए। समारोह में लायन पिन का भी वितरण किया गया जिससे नए सदस्यों को संगठन के औपचारिक स्वागत का प्रतीक मिला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन विनोद जिंदल ने की, जबकि लायन अरुण भटनागर (महामंत्री) ने आयोजन का संचालन किया। लायन प्रमोद गोयल (कैशियर) ने आर्थिक और प्रशासकीय विवरण प्रस्तुत किए। समारोह में शिवकुमार गुप्ता, राकेश गर्ग, वीरेंद्र गर्ग और संजीव गर्ग समेत कई सदस्य उपस्थित रहे । उन्होंने क्लब की आगामी सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा की।

पीएमजेएफ सुनील निगम ने सदस्यों को सेवा भाव और स्थानीय समाज के उत्थान के प्रति समर्पण की बात समझाई और नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें सक्रिय रूप से कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में सदस्यों ने आगामी सेवा परियोजनाओं पर विचार-विमर्श किया और मिलकर समाज कल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।