बुलन्द संदेश ब्यूरो
अमरोहा(डा.महताब अमरोहवी)ऑल इंडिया अंजुमन इदरीसिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मोहम्मद नफीस इदरीसी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद इक़रार इदरीसी,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हाजी मोहम्मद इसरार इदरीसी ,राष्ट्रीय प्रवक्ता हाजी अख़्तर हुसैन इदरीसी,राष्ट्रीय टीम नजीबाबाद में डॉ रफत इदरीसी द्वारा अंजुमन इदरीसिया(रजि.)जानिब से शहीद वीर अब्दुल हमीद को समर्पित फौजी चेरिटेबल डिस्पेंसरी की अपने मुबारक हाथों से ओपनिंग कर अमरोहा यूनिट से मिलने पहुंचे।राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मोहम्मद नफीस इदरीसी ने अमरोहा यूनिट के ज़िला अध्यक्ष मिर्ज़ा अतहर बेग इदरीसी कोप्रदेश इकाई का उपाध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा की और फूल मालाओं व शॉल पहना कर नियुक्ति पत्र दे कर अंजुमन की नई ज़िम्मेदारी सौंपी।इस मौके पर अंजुमन इदरीसिया अमरोहा यूनिट के सभी साथियों ने मिर्ज़ा अतहर बेग इदरीसी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर फूल माला पहना कर मुबारकबाद दी।इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष से आने वाले शहीद वीर अब्दुल हमीद शौर्य दिवस के विषय में चर्चा भी हुई। इस मौके पर अंजुमन इदरीसिया अमरोहा यूनिट मोहम्मद इमरान इदरीसी,मोहम्मद सलीम इदरीसी,मारूफ अहमद इदरीसी,मोहम्मद अज़ीम इदरीसी,सलीम उद्दीन इदरीस,मोहम्मद,आरिफ इदरीसी,सज्जाद अहमद इदरीसी,मोहम्मद आसिफ इदरीसी,मतीन बेग इदरीसी,एड उमैर इदरीसी,फुरकान बेग इदरीसी,नायाब अहमद इदरीसी,मोहम्मद इस्लाम इदरीसीआदि मौजूद रहे


