cbamazon
उत्तर प्रदेश

मेरठ मंडल प्रभारी बनने पर खालिद डूंगरावली का सरधना में स्वागत

मेरठ मंडल प्रभारी बनने पर खालिद डूंगरावली का सरधना में स्वागत

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

शाहरुख उर्फ बंटी कुरैशी ने फूल-माला पहनाकर किया सम्मानित, साथियों ने दी शुभकामनाएं

 

 

संवाददाता: जावेद अब्बासी

सरधना। भीम आर्मी स्टूडेंट्स फेडरेशन (BASF) छात्र सभा का मेरठ मंडल प्रभारी नियुक्त होने पर खालिद डूंगरावली का सरधना में स्वागत किया गया। शाहरुख उर्फ बंटी कुरैशी ने अपने आवास पर उन्हें आमंत्रित कर फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि खालिद डूंगरावली अपनी नई जिम्मेदारी का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए विद्यार्थियों और समाज के हितों की आवाज़ को मजबूती से उठाएंगे।

कार्यक्रम में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सफलता की दुआ की गई। इस मौके पर दिलशाद, ज़रीफ़, जुहैब आरिफ, आमिल, अभय, आसिफ, आफताब सहित अन्य साथी मौजूद रहे।