cbamazon
उत्तर प्रदेश

मेरठ में ग्राम प्रहरियों को किया गया सम्मानित, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण

मेरठ में ग्राम प्रहरियों को किया गया सम्मानित, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण

पुलिस और जनता के बीच मजबूत कड़ी हैं ग्राम प्रहरी: एसएसपी

बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी 

मेरठ। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित ऑडिटोरियम हॉल में मंगलवार को ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एडीजी मेरठ जोन, डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसएसपी बीबीजीटीएस और जिलाधिकारी डॉ वीके सिंह सहित जनप्रतिनिधियों ने ग्राम प्रहरियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया।कार्यक्रम का शुभारंभ अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ग्राम प्रहरियों को ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और पुलिस का सहयोग करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सम्मानित किया गया।इस दौरान एसएसपी ने ग्राम प्रहरियों से संवाद कर उनके कार्यों और जिम्मेदारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस और आमजन के बीच अहम कड़ी हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। इस मौके पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्राम प्रहरी मौजूद रहे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी,मंत्री सोमेंद्र तोमर,एमएलसी अश्वनी त्यागी,एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, आदि मौजूद रहे।