बुलन्द संदेश/ दानिश अली
सम्भल। थाना रासत्ती क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ मासूम बच्चियों को बहला-फुसलाकर उनके साथ घिनौनी हरकत करने का आरोप लगाया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी तहसीन उर्फ भईयाजी सूखा' के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,घटना 12 जुलाई 2026 की बताई जा रही है। शिकायतकर्ता पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 5 वर्षीय पुत्री अपनी 7 वर्षीय सहेली के साथ घर का सामान लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी तहसीन ने दोनों बच्चियों को टॉफी और पैसों का लालच देकर मदरसा सिराजुल उलूम के पीछे ले गया। वहां आरोपी ने दोनों बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया और उनके साथ छेड़छाड़ की।गनीमत रही कि मौके पर मौजूद महिला ने यह घिनौना कृत्य देख लिया और शोर मचाया,जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पहले लोक-लाज के भय से परिवार ने चुप रहने का फैसला किया,लेकिन बाद में सच्चाई सामने आने पर परिजनों ने थाने पहुंचकर तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई। इस गंभीर मामले पर संज्ञान लेते हुए थाना रायसत्ती पुलिस ने आरोपी तहसीन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 की धारा 62, 65(2) तथा लैगिंक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। और घटना की जांच उप-निरीक्षक अमर पाल सिंह को सौंपी गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


