cbamazon
उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति के तहत पाली गांव में लगी महिला चौपाल, महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

मिशन शक्ति के तहत पाली गांव में लगी महिला चौपाल, महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

महिला हेल्पलाइन नंबरों और साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी, अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील

बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी 

सरधना। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत सरधना पुलिस ने ग्राम पाली में महिला चौपाल का आयोजन किया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों और साइबर अपराधों से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।शारदीय नवरात्र के अवसर पर आयोजित चौपाल में सीओ आशुतोष कुमार,थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह, मिशन शक्ति टीम और साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी ने महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने महिला सुरक्षा के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181, 112, 1098, 102 और 1930 की जानकारी दी।पुलिसकर्मियों ने साइबर अपराधों से बचने, मोबाइल और इंटरनेट का सुरक्षित इस्तेमाल करने तथा ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने के बारे में बताया। महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि किसी भी तरह की परेशानी, उत्पीड़न या अपराध होने पर महिलाएं और बालिकाएं बिना किसी डर के पुलिस से संपर्क करें। साथ ही अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहें।