cbamazon
उत्तर प्रदेश

मंत्री सोमेंद्र तोमर के पिता का निधन, अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़

मंत्री सोमेंद्र तोमर के पिता का निधन, अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़

सूरजकुंड श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने जताया शोक

बुलंद संदेश ब्यूरो जावेद अब्बासी 

मेरठ। उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर के पिता महेंद्र सिंह तोमर का निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही बुधवार सुबह से शास्त्री नगर स्थित उनके आवास पर शोक जताने वालों का तांता लग गया। सूरजकुंड श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश खटीक और कपिल देव अग्रवाल, सांसद अरुण गोविल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी अश्वनी त्यागी और धर्मेंद्र भारद्वाज, सपा विधायक अतुल प्रधान, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल और कांता कर्दम सहित कई जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया।

इसके अलावा अरुण वशिष्ठ, हरपाल सैनी, रविंद्र भड़ाना, पूर्व आईएएस दिनेश चंद्र, विनीत शारदा, व्यापारी नेता अजय गुप्ता, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, कमलदत्त शर्मा, अजय भराला, छात्र नेता विनीत चपराना, मनिंदरपाल सिंह और रविश अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।