मोटर साइकिल सवार को बचाने के कारण ईको गाड़ी पलटी एक घायल
बुलन्द संदेश/लल्ला सलमानी
सम्भल गवाॅं बबराला रोड पर आज लगभग 3 बजे सनी पुत्र उदयवीर अपनी ईको गाड़ी जिसका नम्बर एच आर 26 डी एल 9670 जैसे ही ग्राम देऊपुरा के पास पहुंचा तो मोटरसाइकिल सवार को बचाने के लिए गाड़ी पलट गई और सनी घायल हो गया।बायें पैर चोट लगी है जो खुली है और शरीर में गुम चोट लगी हैं। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुँच गयी और घायल को 108 एम्बूलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा।घायल सनी पुत्र उदयवीर निवासी ग्राम निरयावली थाना रजपुरा,108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रजपुरा भिजवाया।


