बुलंद संदेश ब्यूरो
शिकारपुर। नगर के शिकारपुर-अनूपशहर मार्ग पर एक मोटरसाइकिल पर एक या दो नहीं बल्कि पूरे 6 युवकों के सवार होने का खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस घटना में बिना हेलमेट पहने और ओवरलोडिंग करके ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गईं, जिससे राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ी। बुलंद संदेश समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बाइक पर 6 युवक बैठे हुए हैं। ये सभी अपनी जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। वायरल वीडियो शिकारपुर से अनूपशहर मार्ग स्थित अनुपम फार्म हाउस के पास का बताया जा रहा है।


