cbamazon
उत्तर प्रदेश

महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की आत्महत्या।

महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की आत्महत्या।

बुलंद संदेश ब्यूरो

 शिकारपुर ।अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव हजरतपुर में मंगलवार को शाम करीब 4 बजे  महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार रिंकी पत्नी दयानंद उम्र करीब 30 वर्ष निवासी गांव हजरतपुर में कुंदी से फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना पाकर अहमदगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक वीडी गंगवार घटना स्थल पर मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे उसके बाद  फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाये उधर रिंकी की मौत की सूचना उसके मायके पक्ष को दे दी गई है रिंकी का मायका अतरौली तहसील क्षेत्र के गांव गहतौली जनपद अलीगढ़ में था जिसने करीब 9 वर्ष पूर्व दयानंद से लव मैरिज शादी की थी मृतका पर दो बच्चे बताये जा रहे हैं।वहीं महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है।

उधर थाना अहमदगढ़ प्रभारी निरीक्षक वीडी गंगवार ने बताया है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। समाचार लिखे जाने तक कोई भी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तहरीर मिलने पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।