cbamazon
उत्तर प्रदेश

महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए जिम, जूडो जरूरी : अंजना शर्मा

महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए जिम, जूडो जरूरी : अंजना शर्मा

बुलन्द संदेश ब्यूरो

कांठ, मुरादाबाद (सुदेश बिश्नोई)। योग और व्यायाम करने से हमारा शरीर ऊर्जावान और बीमारियों से बचाकर हमें मानसिक शांति प्रदान करता है। आत्मरक्षा के लिए महिलाओं को अपने स्वास्थ्य रक्षा के लिए निरंतर अभ्यास की आवश्यकता होती है। यह विचार शुक्रवार की शाम बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉक्टर अंजना शर्मा ने नगर में आकाश वूमेंस वेलनेस क्लब के शुभारंभ के दौरान सरस्वती मां के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर समारोह में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए योग, जिम, जूडो आदि का ज्ञान को साथ-साथ निरंतर अभ्यास करने की आवश्यकता है।संयमित जीवन व्यतीत करते हुए अपने स्वास्थ्य की रक्षा करना नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिलाएं पुरुषों की अपेक्षाकृत कमजोर नहीं हैं।

 आचार्य भावेश शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में विधि विधान से पूजा अर्चना कराते हुए कहा कि योग, जिम करने से हमें मानसिक तनाव दूर करने के साथ-साथ अपना वजन नियंत्रित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मोटापे से दिल की बीमारी बीमारियां,हाई ब्लड प्रेशर, शुगर आदि घातक बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि शरीर को ऊर्जावान बनाने के लिए हमें निरंतर व्यायाम करते हुए पौष्टिक पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इस मौके पर डायट प्रवक्ता शशि वाला, अर्चना बिश्नोई, चंचल बिश्नोई, अनुजा शर्मा, सुनीता शर्मा माया बिश्नोई, अनीता शर्मा, रजनी अग्रवाल, बिम्मी गुप्ता, मीना विश्नोई आदि महिलाएं भारी संख्या में मौजूद रहीं। आगंतुकों का आभार सुनीता शर्मा ने व्यक्त किया l