cbamazon
उत्तर प्रदेश

महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती को भव्य बनाने की तैयारी, संगीत सोम ने समाजजनों संग बनाई रणनीति

महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती को भव्य बनाने की तैयारी, संगीत सोम ने समाजजनों संग बनाई रणनीति

बुलन्द संदेश /ब्यूरो

27 जुलाई को दौराला में होगा जयंती उत्सव, बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा।

संवाददाता जावेद अब्बासी 

 


सरधना। महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती उत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार शाम पूर्व विधायक संगीत सोम के सरधना स्थित कार्यालय पर प्रजापति समाज के प्रमुख लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 27 जुलाई को दौराला के सुमित्रा फार्म हाउस में प्रस्तावित जयंती समारोह को भव्य और सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और समाज की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया। पूर्व विधायक संगीत सोम ने समाज के लोगों से सुझाव भी लिए और सभी से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की।


उन्होंने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती समाज की संस्कृति, परंपरा और गौरव का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सामाजिक समरसता को मजबूती मिलती है।
बैठक में संजय, राजेंद्र, नीरज, रवि, कृष्णपाल, बीरपाल, जयपाल, राजकुमार, धीर सिंह, कृपाल सिंह, गोबिंद, रत्न सिंह, राहुल, सौरभ, रामभूल प्रजापति, धर्मवीर, अनिल, बिजेंद्र, महाराज सिंह, विनोद कुमार, रविंद्र अस्सा, सोनू, लोकेश अटेरना सहित प्रजापति समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।